दो सड़क हादसे दो की मौत पांच घायल, एक में अज्ञात वाहन, दूसरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
रायसेन । रायसेन में सोमवार देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। पहली घटना सागर रोड सिरसौद के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे रोड पर खड़े एक अज्ञात व्यक्ति की की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि बाइक सवार, विकास दुबे 24 साल और पीयूष लोधी 26 साल उदयपुरा निवासी ओर घनश्याम 23 साल कुंडा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी घटना रायसेन थाना कोतवाली के अंतर्गत बायपास रोड की है यहां भोपाल से आते समय खुर्शीद खान, फरहान, साजिद पिपलई निवासी की बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक सवार तीनों युवक उछलकर रोड पर गिर गए। जिसमें से खुर्शीद खान की मौत हो गई जबकि फरहान और साजिद घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर थाना कोतवाली प्रभारी संदीप चौरसिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। बोलेरो चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जिसकी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।



