मध्य प्रदेश
पंचायत सचिव ने शराब पीकर जनपद कार्यालय में मचाया जमकर बवाल, वीडियो वायरल
अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की जनपद पंचायत चंदेरी में शराब के नशे में एक पंचायत सचिव द्वारा जमकर बवाल मचाने का मामला सामने आया है।
पंचायत सचिव ने शराब के नशे में चंदेरी जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर जनपद सीईओ सहित कर्मचारियों के साथ जमकर गाली गलौज कर दी। हालांकि मामले की जानकारी जनपद सीईओ ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही पंचायत सचिव मौके से रफूचक्कर हो गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।



