धार्मिकमध्य प्रदेश
पठारिया धाम पर श्री श्री विष्णु महायज्ञ आज से प्रारम्भ होगा

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन। गैरतगंज तहसील अन्तर्गत आने वाले सिद्ध क्षेत्र पठारिया धाम पर रविवार 25 फरवरी से 2 मार्च तक श्री श्री विष्णु महायज्ञ प्रारम्भ होने जा रहा है।
सप्त दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में प्रथम दिवस रविवार को कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश किया जायेगा।
सिद्ध क्षेत्र पठारिया धाम के व्यवस्थापक भारत पंडा भारत सिंह एवं आयोजक समिति ने दैहिक भौतिक तापो के के शमन एवं विश्व कल्याण की कामना के लिए आयोजित इस धार्मिक आयोजन मे सभी श्रद्धालुओ का सादर आमंत्रित किया है।



