खेल

पतलोनी में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

अहिंसा क्लब ने गुरु कृपा क्लब दमोह को हरा कबड्डी फाइनल पर किया कब्जा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । अहिंसा क्लब पतलोनी के तारतम्य में 4 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जबेरा विधानसभा के ऊर्जावान विधायक धर्मेंद्रसिंह लोधी, कार्यक्रम अध्यक्ष चंद्रभान सिंह लोधी, राघवेंद्र सिंह ऋषि भैया, विशिष्ट अतिथियों में सुजान सिंह लोधी, धर्मेंद्र उपाध्याय, राजा भैया, दृगपाल सिंह, पहारी सिंह, देवेंद्र सिंह, अमोल सिंह, अनरत सिंह प्राचार्य, हीरासिंह लोधी जिला कॉंग्रेस महामंत्री, साहबसिंह आदि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता, सरस्वती माता, स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जनगणमन गायन के बाद हुआ।
फाइनल मुकाबला अहिंसा क्लब और गुरू कृपा दमोह के बीच कढ़ा मुकाबला हुआ जिसमें काँटे की टक्कर में 38-35 के स्कोर में 5 पॉइंट से अहिंसा क्लब ने बाजी मारी। महिला कबड्डी में अमन यंग क्लब तेजगढ ने करौंदी टीम को हराकर विजयश्री हासिल की और ट्रॉफी पर कब्जा किया महिला खिलाड़ी में आरती रैकबार को बेस्ट खिलाड़ी, बेस्ट डिफेंडर में रोशनी चक्रवर्ती, रेडर में मोहनी लोधी को अवार्ड दिया गया। इसी दौरान क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर बेढीसिंह सदर का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।
विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दोनों टीमों को बधाई दी व हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
राघवेंद्र सिंह ऋषि भैय्या ने आयोजन समिति को धन्यवाद करते हुए कहा कि हरवर्ष गांव में इस प्रकार के खेल आयोजित होने चाहिए, जिससे रास्ता भटक चुके युवाओं को सही मार्ग दर्शन मिल सके व ग्राम के युवाओं के खेलकौशल की तारीफ की । सुजान सिंह ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें। खेलों से भाईचारे एवं प्यार प्रेम का बढ़ावा मिलता है।
उदबोधन उपरांत विजेता टीम पतलोनी को साढ़े ग्यारह हजार रुपये की इनामी राशि के साथ साथ चमचमाती ट्राफी प्रदान की गई वहीं उपविजेता टीम दमोह को इक्यावन सौ की राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई, प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल को प्रदर्शित करने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरुष्कार दिया गया। वहीं बेस्ट रेडर बडडू दमोह, बेस्ट डिफेंडर मंडोला, रामप्रकाश, मैच एम्पायर गौरी शोऐब पठान, विक्रम सिंह ठाकुर, लाइन मैन में आरती, गंगा, कमेंटेटर जुल्फिकार अली नरसिंहपुर, स्कोरर- सोबरन मेहरा, तुलसीराम, रवि आनन्द, टाइमकीपर रामसेवक लोधी , रूप सिंह लोधी कोच को स्मृति चिन्ह व सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति से शिवाजी, अरुण दुबे , डॉ. मुलू , डॉ. अभिषेक, विक्रम, राजा, ऋषभ, रितिक आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के अलावा खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र दीक्षित ने किया आभार प्रदर्शन बेड़ी सिंह ने किया ।

Related Articles

Back to top button