मध्य प्रदेश

पात्र हितग्राही प्रधानमंत्री आवास से वंचित, अभी तक नहीं मिली कुटीर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गौरझामर में पात्र कुटीरो के हितग्राहियों की सूची में ऐसे अनेको नाम हैं जो पात्र होते हुए भी छूट गए हैं । इन पात्र हितग्राहियों ने अपनी कुटीर हेतु ग्राम पंचायत गौरझामर में कई बार आवेदन दिए हैं लेकिन आज तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है ऐसे ही एक पात्र हितग्राही विष्णु चढ़ार पिता करणसिंह चढ़ार उम्र 70 वर्ष है जो ग्राम पंचायत गौरझामर के फूल बाग वार्ड में विगत चार दशकों से बिना कुटीर के एक झोपड़ी में निवास करते आ रहे हैं । शासन-प्रशासन की पक्षपात नीति की कारण एक गरीब परिवार आज भी कुटीर की आस लगाए झोपड़ी में रहने को विवश है। शासन गरीब हितग्राही को तत्काल कुटीर मुहैया कराए जिससे वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

Related Articles

Back to top button