पार्टी के फैसले का इंतजार.. कौन चलाएगा नगर सरकार..
किस के सर पर होगा ताज.. भाजपा में कई है अध्यक्ष के दावेदार…
सिलवानी। नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन की घोषणा के बाद अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों के नाम की चर्चा भी अब तेज हो गई। नगर परिषद सिलवानी में 6 अगस्त शनिवार को नव निर्वाचित पार्षदों का प्रथम सम्मिलन होगा। जिसमे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया जावेगा। निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये सिलवानी के प्रभारी एसडीएम रवीश श्रीवास्तव निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौपी गई है। सिलवानी नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी के पास बहुमत का आंकड़ा है। नगर के 10 वार्डों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब पार्टी के अंदर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर पार्षदों के नाम सामने आ रहे हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष पद के दावेदारी में अर्चना संजय मस्ताना का नाम प्रबल दावेदारी में सबसे उपर है। संजय मस्ताना नगर परिषद सिलवानी के प्रथम अध्यक्ष के साथ ही जनसंघ से भाजपा के सक्र्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे है। भाजपा के संघर्षकाल में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ साईकिल से क्षेत्र का भ्रमण कर भाजपा को मजबूत किया है।
भाजपा के दूसरी दावेदारी में अलका मिलन जैन का नाम आ रहा है। मिलन जैन ने पिछले नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे और काफी संघर्ष के बाद काफी कम मतों से पराजित हुए थे। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व केबिनेट मंत्री रामपालसिंह राजपूत के काफी नजदीक होने एवं भाजपा मंडल में भी अपनी पकड़ को देखते हुए इनकी दावेदारी पर भी मोहर लगने की संभावना है।
भाजपा के तीसरे दावेदार में रेशु विभोर नायक का नाम चल रहा है। सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने और राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े होने एवं निर्विवाद और सबको साथ लेकर चलने की शैली होने से सभी समाजों में अपनी पकड़ के साथ युवाओं में काफी चर्चित नाम है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला के करीबी मोनू मतांबर की माता निशा संतोष सोनी का नाम भी दौड़ में है तो पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ष्याम साहू भी वार्ड 14 से निर्वाचित पार्षद रागनी मोहन साहू का नाम को लेकर सभी पार्षदों के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास कर रहे है।
नगर परिषद अध्यक्ष कौन बनेगा या भविष्य के गर्त में है परंतु अभी तो चाय पान की दुकानों से लेकर गली चौराहों तक इन नामों की चर्चा हो रही है और एक दूसरे नाम पर दांव लगा रहे है।



