पिकप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत
सिहोरा थाने के दर्शनी ग्राम की घटना
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र में दोपहर 1 बजे के दौरान मोटरसाइकिल एवं पिकप वाहन की भिड़त में 22 वर्षीय युवक की सिर में गम्भीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
सिहोरा थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा बर्मन उम्र 22 वर्षीय अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20- एन डब्लयू 9054 हौंडा से घर जा रहा है था तभी सामने से आ रही पिकप वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 3091 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलते हुए युवक को टक्कर मार दी और वाहन छोड़ फरार हो गया ।
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस तत्काल पहुची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया । डाक्टरों ने उसका चेकप किया लेकिन सिर में गम्भीर चोटे लगने से युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था । पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए युवक का पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिवार को सौप दिया । और जांच पड़ताल करते हुए पिकप वाहन को अपने कब्जे में लेकर फरार वाहन चालक की खोजबीन शुरु कर दी ।




