कृषि
धान की फसलो का सर्वे करने लेकर किसानों ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अतंर्गत आने वाले ग्रामीणों क्षेत्र में धान की फसलों का सर्वे करवाने के संबंध में ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत बीजाड़ोगरी, गूढ़ा, मुड़ारी, व बिजौरा, आदि पंचायतों में धान की फसलों को कीड़ो से बहुत नुकसान हुआ है जिससे किसानों की फसलों को 70 से 75 प्रतिशत नुकसान है जिसका सर्वे कराया जाए। एवं किसानों की आर्थिक स्थिति अत्यन्त कमजोर है, खेती के अलावा कोई और रोजगार नहीं हैं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धमेंद्र सिंह लोधी किसानों ने ज्ञापन सौंपा किसानों की मांग हैं बारिश कीड़ो के प्रकोप से क्षतिग्रस्त फसलों का उचित सर्वे कराया जाए। किसान विश्वनाथ सिंह, मिट्ठूसिंह, मुन्नासिंह, राजकुमार सिंह, गरजनसिंह, देवीसिंह, हल्लूसिंह, सुरेशसिंह, गोपाल, कडोरी अहिरवार एवं किसानों की आर्थिक मदद की जाए।



