मध्य प्रदेशराजनीति

यूपी के सांसद का पुतला दहन, आग लगते ही पुलिस प्रशासन ने डाला पानी, और किया अपने कब्जे में

गोसलपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र थाना गोसलपुर में शनिवार को शाम नगर कांग्रेस कमेटी गोसलपुर द्वारा महिला खिलाड़ियों के योंन शोषण मामले के आरोपी उप्र के सांसद ब्रजभूषण सिंह का पुतला दहन किया गया ।
इस दौरान कांग्रेस कमेटी के राजीव तिवारी ने मीडिया को बताया कि गोसलपुर में हम उत्तर प्रदेश के बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम किया है । आप को बता दे कि ब्रजभूषण सिंह ने जो कुकृत्य किया है वह निंदनीय है इन्होंने देश को कलंकित करने का काम किया है सांसद द्वारा नारी शक्ती महिलाओ के साथ इन खिलाड़ियों का यौन शोषण किया है। उनकी जो घटनाएं सामने आई हैं उससे पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है । ऐसे कुख्यात अपराधियों को सख्त सजा देते हुए उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग हम सभी लोग करते हैं । एवं जो सरकार का नियम है बलात्कारियों के घर तोड़े जाए घर गिराया जाए व फांसी की सजा की मांग करते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओ के हितो कि रक्षा के लिए हमेशा खड़ी हुई हैं और रहेगी ।
इस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को शाम 4 बजे बस स्टैंड गोसलपुर थाना क्षेत्र में राजीव तिवारी के नेतृत्व मे किया गया ।
कार्यकर्ताओ ने जैसे ही पुतले के आग लगाई वैसे ही थाना प्रभारी सहित पुलिस-प्रशासन ने तत्काल उसमें डाला पानी । पानी डलते ही पुतले को अपने कब्जे में कर किया ।
इस कृष्णा सैनी, प्रमोद शुक्ला, मुकेश तिवारी, अशोक विश्वकर्मा, उदय श्रीवास, सचिन विश्वकर्मा, संजीव तिवारी, रिंकू श्रीवास, जागे प्रसाद चौधरी, संजीव तिवारी, जय कुमार चौधरी, सुरेंद्र झारिया, दीप नारायण, प्रकाश सेन, उदय सेन, राजेंद्र तिवारी, लाईक खान, अज़ीम खान, सुशील पटेल, अजय चक्रवर्ती, पूरन रजक, राकेश तिवारी, सृजन तिवारी आदि कार्यकर्ता अधिक संख्या मे उपस्थित रहें ।
नायब तहसीलदार को सौपा महामहिम के नाम ज्ञापन
कार्यक्रम उपरांत नायब तहसीलदार जगभान शाह उइके सिहोरा को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौपा गया।

Related Articles

Back to top button