पुलिस कर्मियों को नए कानूनों के बारे में जानकारी दी

सिलवानी । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबल के दिशा निर्देशानुसार पुलिस थाना परिसर में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी आरके वर्मा, एसडीओपी अनिल मौर्य, थाना प्रभारी डीपी सिंह की उपस्थिति में विवेचक अन्य पुलिसकर्मियों को तीनों नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सहायक लोक अभियोजन अधिकारी आरके वर्मा ने जुलाई से लागू होने नए कानून की जानकारी दी। साक्ष्य अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों को विस्तार से अवगत कराया।
जहां तीनों नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी वहीं पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि किसी भी अभियोग को अंकित करते समय कानून की पूरी तरह से जानकारी ग्रहण करें तथा अभियोग से संबंधित पूरे साक्ष्यों को एकत्रित किया जाए ताकि साक्ष्य के अभाव में गुनाह करने वाला व्यक्ति किसी भी सूरत में सजा से न बच पाए।



