मध्य प्रदेश
पुलिस ने दिखाई मानवता, किया घायल का उपचार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । लोकसभा चुनाव ड्यूटी में गस्त के दौरान उमरियापान पुलिस थाना के उपनिरीक्षक भरतसिंह मार्को अपनी टीम के साथ गस्ती में पोलिंग बूथ मंगेली से लौट रहे । तभी रास्ते महर्षि संस्थान में अध्यनरत उत्तर प्रदेश निवासी तरुण गौतम नामक व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल से स्लिप होकर बीच सड़क में गिर गया और वाहन के नीचे दबकर घायल हो गए मौके पर सहायक उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को और ग्राम पंचायत उपसरपंच विराट पांडे उनकी टीम के साथियों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया एवम ग्लूकोज और ठंडे जल की व्यवस्था कर पीड़ित को राहत दी। पुलिस के इस कार्य की सभी ग्रामीणों ने प्रशंसा की ।
मौके पर ग्राम उपसरपंच विराट पांडे, गोविंद पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, प्रकाश यादव, सुनील राजपूत, रामविशाल पटेल, मनोज पटेल और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



