पूर्व विधायक ने थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
वृद्ध आश्रम और अस्पताल में फल वितरण कर सेवाभाव से मनाया जन्मदिन
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत एवं आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक पवन दुबे का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही पूर्व विधायक रामकिशन पटेल के कोटपार स्थित निवास पर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। पूर्व विधायक ने सुबह सर्वप्रथम छीन्द धाम में दद्दा के दर्शन कर शक्तिधाम मंदिर में माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया व अपने गुरु आ. संभुदयाल शर्मा की चरण वंदना करते हुए आगामी वर्ष के लिए शुभाशीष प्राप्त किया जिसके बाद सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की उपस्थित में मरीजों को फल वितरण किये गए टीम पहल (सार्वजनिक संस्था) वा वृद्धाश्रम में भी वृद्धजनों का हाल-चाल जानकर फल वितरण किए जिसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विधायक रामकिशन पटेल ने थाना प्रभारी आशीष सप्रे के साथ थाना परिसर में पौधारोपण किया वहीं गुरु कोचिंग सेंटर पहुंचकर डॉ देवेंद्र धाकड़ एवं नीलेश धाकड़ के साथ छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरण की पूर्व विधायक रामकिशन पटेल ने कहा कि उनकी सांस-सांस भाजपा के लिए समर्पित है। उन्होने कार्यकर्ताओं से भी कहा कि हर हाल में भाजपा के प्रति समर्पित बने रहना है। जन्मदिन पर आप सभी का आशीर्वाद मुझे एक नई ऊर्जा प्रदान करता है जिससे मैं समाज सेवा मैं दृढ़ संकल्पित होकर आप लोगों की सेवा करता रहूं ।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में भाजपा के बरिष्ट भाजपा नेता जोधाराम ठाकुर, विनोद साहू, शंकरसिंह पटेल,भबूतसिंह खूते, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, नगर उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, घनश्याम सिंह रघुवंशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रेवासिंह गोदर, संरपच संघ जिलाध्यक्ष अजीत रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेरसिंह चौधरी, विट्ठल भूतड़ा, हीरा भैया, जिला सह मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, व्यूम चौधरी, राघवेन्द्र रघुवंशी, छींद धाम अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी, डॉक्टर राधेश्याम धाकड़, चंद्रभान खूते, श्याम पटेल, सागर तिवारी, अभिषेक रघुवंशी, सारंग पटवा एवं नगर परिषद बरेली के सभी पार्षद गण सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।



