क्राइम

पैसों के लेनदेन पर ढावा संचालक से मारपीट आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भोपाल रोड पर स्थित जानकी ढाबा पर भोजन के उपरांत पैसों के लेनदेन पर हुए विवाद में करीब आधा दर्जन लोगों ने ढावा संचालक और उसके बेटे पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया सूचना पर पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक भोपाल रोड स्थित जानकी ढाबा पर रात करीब 9 बजे शराब ठेकेदार का पुत्र प्रवीण राय, मैनेजर दिनेश तिवारी, शुभम, गब्बर, दीपक, मनोज आदि के साथ ढाबे पर भोजन करने गए थे। भोजन करने के उपरांत पैसों के लेनदेन पर ढाबा संचालक गोविंद साहू से वाद-विवाद हो गया जिस पर शराब ठेकेदार के पुत्र व उनके साथ आए लोगों ने ढाबा संचालक से मारपीट कर दी बीच-बचाव करने आए ढावा संचालक के पुत्र नीरज साहू के साथ भी मारपीट की जिससे ढाबा संचालक के हाथ सिर व पैर में गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है पुलिस ने ढाबा संचालक गोविंद साहू पुत्र भगवानदास साहू की रिपोर्ट पर उक्त सभी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button