मध्य प्रदेश

प्रदीप सोनी “शून्य” राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष नियुक्त

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष आशीष दुबे कवि “अग्निदूत ” ने वरिष्ठ साहित्यकार, राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मनित प्रदीप सोनी “शून्य” बेगमगंज को जिले के साहित्यिक योगदान और हिंदी साहित्य के प्रति समर्पण भाव का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय कवि संगम का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदीप सोनी गत पांच दशकों से साहित्य से जुड़े हैं। उनके छह काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं । उनके अध्यक्ष बनने पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमनारायण साहू, मंत्री दिनेश यागयिक, संरक्षक कौशल श्रीवास्तव, रामकुमार श्रीवास्तव, संतोष अवस्थी, सुरेश नायक, विद्यानन्द शर्मा, संतोष कंडया, सै.आबिद हुसैन, शिवशंकर भार्गव, ऋषिराज शर्मा, रामस्वरूप गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, रमेश भार्गव, साहित्य श्रीवास्तव, शशांक दुबे, मुकेश नापित, राजेश साहू, दशरथ ठाकुर, देवनारायण शर्मा, अशोक शर्मा, दीपक कटारे, विजय कौशिक, अब्दुल गनी नुसरत एवं साहित्यकारों व पत्रकारों ने हार्दिक बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button