मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की जांच कराने ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जिसमें हर गरीब को घर देने का लक्ष्य रखा गया है, इस योजना को प्रधानमंत्री योजना के नाम से जानते हैं, पर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर दमोह नगर पालिका के कई कर्मचारी भ्रष्टाचार कर पानी फेर रहे है, वार्डों में पार्षदों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त दिलाने के नाम पर पार्षद से लेकर नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी भी इस लूट में शामिल है जो गरीब परिवार दस हजार से लेकर 15 हज़ार तक नही दे पाते तो उन्हें  महीनों तक क़िस्त प्राप्त करने के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं, नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना में कार्य करने वाले नगरपालिका के कर्मचारी फ़र्ज़ी जिओ टैगिंग कर जो हितग्राही नही भी है उनको भी लाभ पहुँचा रहे हैं, कुछ दिन पहले है दमोह के बजरिया वार्ड स्तिथ अवैध भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना बनाएं गए निर्माण की बात सामने आई थी जिसमे लीगल राइट ऑब्ज़र्वेटरी ने च्डव् को टैग कर ट्वीट किया था, इसी तरह गजानन पहाड़ी की नजूल की भूमि पर भी अवैध जिओ टैग कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुँचाया गया है, जिसकी शिकायत पूर्व में अलग अलग सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कि गई, पर इतने गंभीर मामलों में भी नगर पालिका प्रशासन और दमोह प्रशासन का ढुलमुल रवैया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी प्रयासों पर पानी फेर रहा है। इस ज्ञापन के माध्यम से मांग कि है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में रहे भ्रस्टाचार की समस्त जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही हेतु नोर्देशित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button