प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में तैयार कर तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराये जायें : कलेक्टर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों से कहा है अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर जिले में समस्त शासकीय कर्मचारी, अर्धशासकीय संस्था, सार्वजनिक उपक्रम में कार्यरत कर्मियों के नाम शत-प्रतिशत कार्यरत विधानसभा क्षेत्र में दर्ज उपरांत निर्धारित प्रारूप में प्रमाण-पत्र 15 जनवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु लेख किया गया था परंतु निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र आज तक इस कार्यालय को प्राप्त नहीं हुआ हैं। जिससे आयोग द्वारा प्रमाण पत्र न भेजने के कारण असंतोष व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा है निर्देशों के परिपालन में अपने कार्यालय/विभाग के समस्त शासकीय कर्मचारी, अर्धशासकीय संस्था, सार्वजनिक उपक्रम में कार्यरत कर्मियों के नाम शत-प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र में दर्ज संबंधी प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में तैयार कर तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये, जिसकी समीक्षा समय-सीमा बैठक में की जायेगीं।



