कांग्रेस देश को जोड़ने का काम करती है। जबकि भाजपा सच्चाई को दबाने का : देवेंद्र पटेल
भारत जोड़ो उपयात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित।
17 नंवबर को सिलवानी विधानसभा में प्रवेश करेगी यात्रा।
सिलवानी । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कशमीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा की सफलता व लोगों को यात्रा से जोड़े जाने को लेकर प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र मे कांग्रेस पार्टी के द्वारा उप यात्राए निकाली जा रही है। इसी कड़ी में भारत जोड़ो उप यात्रा का 17 नवंबर को सिलवानी विधानसभा में प्रवेश होगा ।विधानसभा क्षेत्र में आ रही भारत जोड़ो उप यात्रा की सफलता व अधिक संख्या में भागीदारी को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ता की बैठक विष्वकर्मा गार्डन में आयोजित की गई।
यहां पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। इस यात्रा के माध्यम से देश के सभी सम्प्रदाय के लोगो को जाड़े जाने का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस देश को जोड़ने व एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। जबकि भाजपा सच्चाई की आवाज को दबा कर लोगो को सच नही बोलने दिया जा रहा है। ईडी, लोकायुक्त के छापे डाल कर सच्चाई की आवाज को दबाने का कार्य भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा सरकारो में भ्रष्टाचार चरम पर है। देवेन्द्र पटेल ने 17 नवंबर को सिलवानी विधान सभा क्षेत्र में प्रवेश कर रही उपयात्रा की सफलता को लेकर भी कार्यकर्ताओ से विचार विमर्ष किया। व आवष्यक निर्देश भी दिए।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खान ने बताया कि भारत जोड़ो उप यात्रा जो कि शहडोल से उज्जैन तक निकाली जा रही है। यह यात्रा 17 नवंबर को सिलवानी विधान सभा के सियरमऊ ग्राम में प्रवेष करने के बाद रात्रि विश्राम करेगी । तथा 18 नवंबर को सुबह 10 बजे सिलवानी नगर में प्रवेश करेगी । बजरंग चौराहा पर संक्षिप्त सभा का आयोजन किया जाएगा । इसके पष्चात भारत जोड़ो उप यात्रा बम्होरी प्रस्थान करेगी। सिलवानी से बम्होरी के बीच पड़ने वाले गावों में यात्रा का स्वागत किया जाएगा । इमरान खान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ, ग्रामीणो से यात्रा मंे शामिल होने का आग्रह किया है।



