मध्य प्रदेश

चलती बाइक में अचानक आग‌ लगी तो बाइक‌ सवार भाग‌ खड़े हुए

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
जावरा । जावरा से गुजर रहे दिल्ली- मुंबई को जोड़ने वाले फोरलेन पर भीमाखेड़ी फाटक चौराहे से थोड़ी दूर ओवरब्रिज तरफ चलती बाइक में आग लग गई। इसके कारण रात में हड़कंप मचा रहा। करीब‌ 8 से 10 फीट ऊंची आग की लपटे निकली। और कुछ‌ ही देर में बाइक पुरी तरह जलकर खाक हो गई।‌ घटना बीती रात की हैं।
सूचना मिलने पर नगरपालिका की दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। शुक्र है कि कोई जनहानि नहीं हुई।
थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने बताया बाइक भीमाखेड़ी फाटक चौराहे से चौपाटी तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि बाइक में अचानक आग‌ लगी तो बाइक‌ सवार भाग‌ खड़े हुए।
बाइक‌ सवार दो लोगों को जावरा में ही भर्ती अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जाना था इसलिए आग लगने के बाद वे बाइक छोड़कर मौके से पैदल चले गए। बाइक जली वह सीडी डीलक्स बताई जा रही है। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि बाइक किसकी है और आग किस कारण से लगी।

Related Articles

Back to top button