मध्य प्रदेश

बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु दिलाई शपथ

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। हर गांव से उठो हर बस्ती से उठो गांव शहर को बाल विवाह मुक्त करो !
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के विदिशा सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन द्वारा ग्राम पंचायत पिटरास में ग्राम सभा के दौरान सरपंच, सचिव एवं ग्राम वासियों के साथ मिलकर V.S.W.O. नरसिंहपुर के निर्देश अनुसार तथा नरसिंहपुर जिला प्रभारी निर्देशानुसार विक्टम सपोर्ट- सत्यपाल सिंह राजपूत एवं CSW सपना तोमर, पुष्पराज साहू, कुंवरलाल गुर्जर ने टीम के साथ मिलकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन एक्सिस टू जस्टिस फेस – 2 तहत सभी उपस्थित ग्राम वासियों को बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल योन शोषण एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को अपने द्वारा ग्राम पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम सभा में उपस्थित सरपंच संध्या राजपूत एवं सचिव मनीष गिरी गोस्वामी ग्राम रोजगार सहायक अमर सिंह अहिरवार तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे तथा उपस्थित ग्राम वासियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी एवं बाल विवाह ना हो एवं बाल विवाह को रोकने के लिए शपथ ली गई कि वह किसी भी बाल विवाह में शामिल नहीं होंगे और ना ही विवाह का समर्थन करेंगे बाल विवाह एक सामाजिक बुराई एवं कानूनी अपराध है इसको रोकने के लिए हम सबको मिलकर यह शपथ लेनी है कि हम हमारे पिटरास ग्राम एवं नरसिंहपुर जिले एवं समस्त ग्रामीण क्षेत्र को एवं भारत देश को बाल विवाह मुक्त बनाएंगे जिसमें पिटरास पंचायत और VSWO टीम उपस्थिति रही जिसमें सभी ग्राम वासियों के द्वारा शपथ ली गई कि वह किसी बाल विवाह मैं अब शामिल नहीं होंगे ना ही समर्थन करेंगे एवं जल्द से जल्द भारत देश को बाल विवाह मुक्त करायेगे। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक रहा।

Related Articles

Back to top button