बाल संरक्षण अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
व्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। आगाज इंटर्नशिप 2.0 के तहत बाल सप्ताह के अंतिम सातवें दिवस पर जिला रायसेन तहसील गैरतगंज में शासकीय महाविद्यालय में आगाज 2.0 इंटर्न- रानी गौर एवं उनके सहयोगी भवानी चढ़ार के द्वारा शासकीय महाविद्यालय गैरतगंज की सीता सोनी एवं एनएसएस अधिकारी प्रभात दुबे के निर्देशन में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बाल तस्करी बाल विवाह, बाल शोषण, बाल अधिकार बाल संरक्षण, बाल मजदूरी, शिक्षा, डायल 100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबरक्राइम से बचने के उपाय, आदि विषयों पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसील गैरतगंज के टीआई इंदराज सिंह, सीडब्ल्यू सी रायसेन सुनीता आर्य, ग्रेस इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल प्रमिला यादव,
बीएसडब्ल्यू के मुख्य संरक्षक दीपचंद मालवीय, पुलिस कांस्टेबल रेनू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों द्वारा बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बच्चों से जुड़े विभिन्न अपराधों, बच्चों पर हो रहे अत्याचारों जैसे बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी, बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक शोषण आदि विषयों की किसी भी व्यक्ति को सूचना मिलती है तो वह 1098 या डायल 100 पर तुरंत सूचना दें तथा सभी लोगों को बताया कि नहीं हम बच्चों का शोषण करेंगे और ना ही होने देंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित बीएसडब्ल्यू के परामर्श दाताओं हेमंत कुमार, मंजू लोधी, अनीता किरार, हीरेश प्रजापति द्वारा भी बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के संबंध में सभी को जानकारी प्रदान की गई।



