5 माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र के दुष्कर्म के अपराध में 5 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मादा देवरी से 2 जनवरी 2024 को दो आरोपियों ने एक नाबालिग को मोटर साईकिल से भगा कर लेकर गया था। मुखबिर की सूचना एवं काल डिटेल के आधार पर 2 मई 2024 को नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी भूपेन्द्र अहिरवार पिता होतीलाल अहिरवार 25 साल निवासी देवरी थाना देवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना का सह आरोपी घटना दिनांक से फरार था। बुधवार 5 जून 2024 को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी चुन्हेटिया में होने की खबर मिलते ही पुलिस ने आरोपी कमलकिशीर उर्फ लक्ष्मीनारायण अहिरवार पिता जगनलाल अहिरवार उम्र 27 साल निवासी डुंगरिया कला थाना उदयपुरा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
नाबालिग लड़कियों के मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल, एसडीओपी अनिल मौर्य ने टीम गठित कर लड़की के पतारसी के प्रयास किए। इस कार्यवाही में एसडीओपी अनिल मौर्य के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह, विवेचना अधिकारी धनराज सिंह मीणा, संतोष रघुवंशी, आरक्षक सुनील, गोविंद सहित पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।



