मध्य प्रदेश

बुधवार को चुनी जाएंगी नगर सरकार, 17 को होगी मतगणना

सिलवानी। नगरीय निकाय चुनाव के तहत बुधवार को प्रथम चरण में नगर के मतदाता अपने नगर की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। सिलवानी नगर परिषद के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। सोमवार को शाम पांच बजे से प्रचार-प्रसार बंद हो गया था। अंतिम समय तक भाजपा कांग्रेस के 30 एवं 30 निर्दलीय सभी 60 प्रत्याशियों और उनके दलों ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पूरा जोर लगाया। प्रचार बंद होते ही बैठकों के दौर शुरू हो गए थे।
नगरीय निकाय सिलवानी के 15 वार्डो में मतदान के लिए कुल 23 मतदान केन्द्र बनाए गए गए हैं। सिलवानी नगरीय निकाय में कुल 15064 मतदाता हैं, इनमें 7787 पुरूष मतदाता तथा 7277 महिला मतदाता शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button