मध्य प्रदेश

पाइपलाइन के लिए खोदे आम रास्ते सड़कें, ग्रामीणों को बनी मुसीबत

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नल जल योजना के लिए गांव गांव सड़क खोदकर पाइप लाइन का कार्य इन दिनों ग्रामीणों को आने जाने के लिए मुसीवत का सबब बन गया है।
जबेरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजाडोंगरी ग्राम में नल जल योजना की पाइप लाइन डालने के लिए आम रास्तो से लेकर सड़कों इस तरह के खोदकर छोड़ दिया है कि लोगों के लिए खासी परेशानी बन गई है। जवकि नियमानुसार एक जगह पर पाइप लाइन खोदकर पाइप लाइन डालने के बाद दूसरी जगह से खुदाई का कार्य के नियम ताकि लोगो को आने जाने में परेशानी ना हो लेकिन ठेजेदार द्वारा पूरे गांव की आम रास्तो सड़को को खोदकर छोड़ दिया जाता और पाइप लाइन डालने के बाद भी महीनों सड़कों का सुधार कार्य नही किया जाता है लेकिन सड़क की मरम्मत ठेकेदार के द्वारा नहीं की गई। शिवम सिंह, रज्जू सिंह, सुल्तान सिंह बीजा डोंगरी निवासी ने बताया की गांव की गलियों सड़कों खोद कर छोड़ दिया है खेती किसानी का काम के चलते ट्रैक्टर निकलना तो दूर की बात साइकिल लेकर भी लोग आम रास्तों से नहीं निकल पा रहे हैं क्योंकि हर जगह आम रास्तों सड़कों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया है ठेकेदारों के द्वारा आम रास्तों से आने जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था किए बिना यह कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । मरीज बुजुर्गों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

Related Articles

Back to top button