मध्य प्रदेश

कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ

सिलवानी | नगर परिषद के सभागार में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋषिकांत यादव के द्वारा नगर परिषद कर्मचारियों को मतदाता दिवस 2025 जागरुकता की शपथ दिलाई गई। सीएमओ द्वारा दिलाई गई शपथ में कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने प्रयोग करेंगें। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, उपयंत्री विनोद कुशवाहा सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button