छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने एक दिवसीय न्यायिक भ्रमण कराया और विधिक जानकारी दी

समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सम्पूर्ण भारत वर्ष मे अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप मे विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्यो के लिए महिलाओ और बेटियों को सम्मानित किया गया।
इसी कार्यक्रम के तहत जिला सत्र न्यायालय अध्यक्ष/ प्रधान जिला न्यायधीश धरमिंन्दर सिंह राठौड के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी सचिव न्यायधीश निलेश कुमार जिरैती एंव जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज कुमार चंदसोरिया के मार्गदर्शन मे समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व मे शासकीय कन्या महाविद्यालय की इंटरशिप करने वाली छात्राओं को एक दिवसीय न्यायालय की विभिन्न खंडपीठ के न्यायिक कार्य प्रणाली और माननीय न्यायाधीशों द्वारा न्यायालय मे चल रहे प्रकरणों के विषय पर विस्तृत बातचीत कर बेटियों को बहुत ईमानदारी और निडरता पूर्वक अपने जीवन संबंधित जानकारी सर्वप्रथम अपने माता पिता से बताए और अपने जीवन पथ के विकास द्वार स्वंय सृजन करे। इस अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कानून संबंधित विषय पर विस्तृत बातचीत कर उन्हे मध्यप्रदेश शासन की शासकीय योजानाओं और हेल्पलाइन नंबर घरेलू हिंया अधिनियम 1090, 181, 100 सहित समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने छात्राओं जिला को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 15100 पर निःशुल्क काल कर विधिक सहायता प्राप्त करने प्रेरित किया । नालसा सांसारिक डालसा की जानकारी देकर कहा कि आप लोग अपने जीवन पथ पर कभी भी किसी का सहयोग या मदद एक सारथी बनकर करना ना कि स्वार्थी बनकर करना और हमेशा निर्भीक होकर अपने जीवन पथ पर अग्रसर रहे।



