क्राइम

कुचबाडा में डबल मर्डर कांड में आरोपी के मकान को प्रशासन ने तोड़ा

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । सोमवार को आध्यात्मिक गुरु ओशो की जन्मस्थली में चला बुलडोज़र। उदयपुरा तहसील के ग्राम कुचबाडा में डबल मर्डर कांड के मामले में आरोपी राममूर्ति के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।
आरोपी के घर को किया जा रहा
जमींदोज।
बरेली एसडीएम, बरेली एसडीओपी, बाड़ी एसडीओपी, उदयपुरा थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
विगत 6 दिन पहले ही आरोपी राममूर्ति रघुवंशी ने गोली मारकर सरपंच पति जितेंद्र रघुवंशी और चचेरे भाई विवेक की हत्या की थी।
मृतक के परिजनों द्वारा आरोपी राममूर्ति के खिलाफ अतिक्रमण हटाने को लेकर आवेदन प्रशासन को दिया गया था । प्रशासन द्वारा सोमवार को इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
ज़मीन सीमांकन (नपती) के दौरान गोली चलने से सरपंच पति सहित दो लोगों की हुई थी मौत।
जिला प्रसाशन ने आरोपियों के अवेध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही के लिए दिया था नोटिस।

Related Articles

Back to top button