कृषिमध्य प्रदेश
मसूर की बर्बाद फसलों का मुआबजा एवं बीमा राशि को लेकर ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा दर्जनों किसानों के साथ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद यादव जी ने ज्ञापन सौपते हुए बताया कि जबेरा क्षेत्र की सैकड़ो एकड़ भूमि से अधिक भूमि में लगी मसूर की फसल अतिवृष्टि कोहरा से बर्बाद हो चुकी है पटवारीयों द्वारा जांच कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए एवं कई वर्षों से किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा है पूर्ण रूप से अतिवृष्टि एवं कोहरा से मर चुकी फसल की बीमा राशि भी हम सभी किसानों को दी जाए।



