मध्य प्रदेश
जय गुरुदेव सेवा समिति द्वारा कामधेनु सेवा समिति के सदस्यों का स्वागत किया गया
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज। रायसेन जिले के बेगमगंज में शुक्रवार को जय गरूदेव सेवा समिति द्वारा नगर के स्वामी विवेकानन्द कालेज के सामने कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें सर्व प्रथम कन्या पूजन की गई और कामधेनु सेवा समिति के सभी सदस्यों का सम्मान किया गया और कन्या भोजन का कार्यक्रम की भी आयोजित किया । कार्यक्रम जय गुरूदेव समिति द्वारा आयोजित किया । जय गुरूदेव समिति कामधेनु सेवा समिति की प्रसंशा की गई और बताया गया कि नगर कामधेनु समिति निरंतर गौ सेवा में लगी हुई है आवारा गायो की सेवा कर रही और उनके रहने खाने का इन्तजाम कर रही है।



