मध्य प्रदेश

अक्षय तृतीया पर खेरी जयपुरा में होगा जिला साहू समाज का 39वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन

घर-घर जाकर दिए जा रहे निमंत्रण, प्रदेशभर से शामिल होंगे जोड़े
सिलवानी। जिला साहू समाज रायसेन (मध्य प्रदेश तेलिक साहू सभा) के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 20 अप्रैल 2026, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम खेरी जयपुरा में किया जाएगा। यह सम्मेलन इस वर्ष अपना 39वां आयोजन पूरा करेगा।
सम्मेलन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। सर्वसम्मति से विवाह सम्मेलन समिति खेरी जयपुरा का अध्यक्ष अंतराम साहू को नियुक्त किया गया है। समिति के पदाधिकारियों, तहसील अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों के सहयोग से जिलेभर में समाज बंधुओं को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में जोड़े शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तहसील मुख्यालयों पर निःशुल्क पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां इच्छुक जोड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पंजीयन करा सकते हैं।
समिति द्वारा सिलवानी, खमरिया खुर्द एवं सियरमऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमंत्रण वितरित किए गए। इस दौरान सिलवानी तहसील अध्यक्ष जगदीश साहू, शंकरलाल साहू, उमाशंकर साहू, लखन साहू, महेंद्र साहू, धनराज साहू एवं मोंटी साहू सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक जोड़ों एवं समाज बंधुओं से इस आयोजन में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button