महाविद्यालय में विशेष भर्ती अभियान का आयोजन
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । शासकीय महाविद्यालय साईंखेड़ा जिला नरसिंहपुर में विशेष भर्ती अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस (इंडिया) लिमिटेड प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन दिनांक 9 मई 2023 को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य अभिषेक एड़े द्वारा की गई।
सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड एवं सिक्योरिटी स्किल्स काउंसिल आफ इंडिया के ओर से आए अभिषेक राहंगडाले द्वारा उपस्थित छात्रों एवं उम्मीदवारों को प्लेसमेंट संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया। बड़ी संख्या में छात्रों एवं उम्मीदवारों द्वारा अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संगीता यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में घनश्याम दास कौरव, कौशल कुमार मिश्रा, युगल कुमार सिंह, शशिलता नीखरा, मनमोहन मालवीय, डॉ भावना यादव, पुष्पेंद्र पटेल एवं अन्य महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।



