मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के द्वारा दिव्यांग को मिली बैसाखी और ट्राय साइकिल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में जिला रिसर्च एसोसिएट सुदीप शहाणे के निर्देशन में बड़वारा ब्लॉक में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र विकास यादव क्षेत्र भ्रमण पर थे उसी दौरान विक्रम बर्मन एवं रामकृपाल दोनो दिव्यांग ने मिलकर अपनी समस्या जनसेवा मित्र को बताई। इसके पश्चात विकास यादव उन्हें जनपद पंचायत बड़वारा पहुंचकर समग्र विकास के अधिकारी उदयराम बैगा से मिलकर विक्रम बर्मन निवासी ग्राम रोहनियाँ एवं रामकृपाल तेली ग्राम गुड़ाकला को दिव्यांग असहाय बुजुर्ग की मदद कर जनसेवा मित्र विकास यादव ने मदद कर उनका सहारा बने । दिव्यांग विकृम बर्मन एवं रामकृपाल ने मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र विकास यादव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जनसेवा मित्र के रूप में कार्य करने पर सराहना की । विकास यादव बड़वारा क्षेत्र में लगातार जनता सेवक के रूप में मानवता दिखाते हुए जरूरतमंदो के प्रति जनसेवक के रूप में जानते है ।

Related Articles

Back to top button