क्राइम

पुलिस ने किया डम्फर चालक से लूट कर डम्फर में आग लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । दिनांक 29 मार्च 23 को फरियादी कैलाश धाकड़ पिता नारायण सिंह धाकड़ निवासी गोकलधाम मोहनगिरी विदिशा ने रिर्पोट किया कि 2 अज्ञात व्यक्ति ने ग्राम गोल पुलिया के पास मेरे डम्फर को रोक कर मुझ से 10000 रूपये व एक मोबाईल लूट लिया तथा डम्फर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी तथा मोबाईल डम्फर में फेक दिया, जिस पर थाना बरेली में अपराध क्रं. 200/23 धारा 341, 394, 435 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बरेली राजीव जंगले एवं थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक आशीष सप्रे के द्वारा पुलिस टीम गठित आरोपी की तलाश/पतारसी प्रारंभ की गई। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की जानकारी देने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रूपये की ईनामी उदघोषणा की गई थी।
दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्य संदेही राजदीप सिंह चौहान व सुरेन्द्र ठाकुर से पूछताछ की गई बताया कि अभिषेक ठाकुर, विनोद ठाकुर, अमित ठाकुर, राहुल शर्मा के साथ घटना करना स्वीकार करना बताया कि कुछ माह पहले मोतलसिर रेत खदान से जाने वाले डम्फर को ग्राम मनकापुर थाना भारकच्छ के पास आग लगा दिया था जिससे मोतलसिर खदान पर डम्फर आना बंद हो गये थे, घाटपिपरिया खदान की दूरी ज्यादा होने से एवं मोतलसिर व घाटपिपरिया के बीच सतरावन खदान पर डम्फर ज्यादा जाने लगे थे, मोतलसिर व घाटपिपरिया खदान पर लोडिंग करने वाले विनोद ठाकुर, अभिषेक ठाकुर दोनो पार्टनरी में लोडिंग का कार्य देखते थे दोनो के काम में घाटा हो रहा था। तब सतरावन खदान बंद कराने के लिए विनोद ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, अमित ने सुरेन्द्र को आग लगवाने की जिम्मेदारी दी बदले में रूपये देने की बात कही तब सुरेन्द्र ने अपने साथ मोतलसिर खदान पर काम करने वाले राजदीप सिंह चौहान, राहुल शर्मा के साथ मिलकर अमित ने राजदीप व राहुल शर्मा को अपनी मोटर साईकल दिया तथा सरेन्द्र ने अपनी कार से डंडा व पेट्रोल से भरी बाटल दिया तब सतरावन खदान से आने वाले डम्फर को ग्राम गोल के पास रास्ते में पत्थर डाल कर डम्फर रोक कर फरियादी से रूपये छीन लिये व डम्फर में पट्रोल डाल कर आग लगा दिया। जिससे डम्फर सतरावन तरफ जाना बंद हो गये और घाटपिपरिया व मोतलसिर जाने लगे। प्रकरण में अभिषेक ठाकुर, विनोद ठाकुर, अमित ठाकुर, राहुल शर्मा फरार है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी आशीष सप्रे, उनि शेरसिंह सुल्या, उनि दीपक वर्मा, सउनि रमेश रेकवार, सउनि सुरेन्द्र सिंह (साईबर सेल), प्रआर श्यामसिंह, आरक्षक महेन्द्र, आरक्षक नारायण, आरक्षक कुलदीप, आरक्षक सुंदर की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button