पर्यावरण

युवाओं ने कब्रिस्तान में किया पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हिदायतपुर मोहल्ले के नौजवानों ने हरियाली को बढ़ावा देने के लिए टेकरी वाले कब्रिस्तान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए लोहे के ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं।
सभी युवाओं ने लगाए गए पौधों को संरक्षित करने उन्हें पानी देने का संकल्प भी लिया है।
पिछले वर्ष भी बारिश के मौसम में इन युवाओं द्वारा मस्जिद के आसपास विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए थे जो अब काफी बड़े हो गए हैं इसी तारतम्य में उन्होंने अब कब्रिस्तान की भूमि में पौधारोपण कर लोगों को प्रेरणा दी है कि वे भी पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दें। पौधारोपण करने वाले प्रमुख युवाओं में जावेद खां नेता जी, रिजवान अली, फईम अली , नदीम मंसूरी, समीर मंसूरी, अनस मंसूरी, हाशिम अली, अमन मंसूरी आदि।

Related Articles

Back to top button