सिमरिया खुर्द में एक बगिया मां के नाम पौधारोपण

जनपद अध्यक्ष तरवर सिंह बोले पौधे बड़े होकर देंगे शुद्ध ऑक्सीजन
सिलवानी। एक बगिया मां के नाम परियोजना के अंतर्गत गुरुवार को जनपद पंचायत सिलवानी की ग्राम पंचायत सिमरिया खुर्द में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरूवर सिंह, जनपद सीईओ नीलम रायकवार, पंचायत सचिव अंकित आचार्य, पंचायत समन्वय अधिकारी मुन्ना लाल रघुवंशी, सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आम, अमरूद, नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दौरान एसडीओ सुशील गोयल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरूवर सिंह ने कहा कि लगाए गए पौधे बड़े होकर वृक्ष बनेंगे, जो हमें शुद्ध ऑक्सीजन देंगे। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण देने के लिए पौधारोपण करना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष तरूवर सिंह राजपूत, भाजपा नेता गोपालसिंह राजपूत, तेज बहादुर राजपूत, अनुराग राजपूत, दुर्गेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



