मध्य प्रदेश

12th में फेल होने से दुखी छात्रा ने की आत्महत्या, इधर हटा में कुएं में कूंदी छात्रा की बची जान

कलेक्टर बोले बच्चे धैर्य रखे दो माह बाद फिर होगी परीक्षा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया/हटा । दमोह.जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में आने वाले झागर गांव निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा ने परीक्षा में फेल होने से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार के  लोग बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है. वहीं कलेक्टर ने छात्रों से अपील की है कि वह धैर्य रखें दो माह बाद फिर परीक्षा होने वाली है।
जानकारी के अनुसार छात्रा गढ़ाकोटा में कक्षा 12वीं में आर्ट विषय से पढ़ाई कर रही थी. मंगलवार को रिजल्ट आया तो वह फेल हो गई। परिवार के सभी लोग घर के निचले हिस्से में अपने दैनिक कार्य में लगे थे. तभी परीक्षा परिणाम से दुखी छात्रा घर के पहली मंजिल पर बने कमरे में गई और वहां फंदे से झूल गई। परिवार के लोग जब तक  पहुंचे छात्रा बेहोश हो चुकी थी. परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.।
पथरिया थाना के प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाहा सहित पुलिस ने  मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पथरिया अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार के लोग छात्रा को लेकर अस्पताल आए थे, जिसे मृत घोषित किया गया है। परिजनों ने बताया कि परीक्षा परिणाम खराब आने के कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौपा जाएगा।
कलेक्टर बोले छात्र धैर्य रखें
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने भी छात्रों से अपील की है परीक्षा परिणाम कैसा भी आया हो आप धैर्य रखें. दो माह बाद फिर से परीक्षा होने वाली है उसमें छात्र फिर से पेपर दे सकते हैं. कलेक्टर ने परिजनों से भी कहा है वह बच्चे का ध्यान रखें. दूसरों के बच्चों से अपने बच्चे की तुलना न करें। शासन के निर्देश पर दो माह बाद फिर परीक्षा होगी.जिसमें केवल फेल हुए छात्र ही नहीं बैठेंगे बल्कि वह छात्र भी पेपर दे सकते हैं जिन्हें लगता है किसी विषय में उसके नंबर कम आए हैं. अभिभावक अपने बच्चों को अकेला न छोड़ें बल्कि उनके पास ही रहें.
*इधर हटा में अनुत्तीर्ण होने से छात्रा कुएं में कूंदी,भर्ती*
हटा थाना क्षेत्र के पटना गांव में एक छात्रा कक्षा दसवीं में अनुत्तीर्ण होने के चलते कुआं में कूद गईं। जानकारी अनुसार कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दोपहर एक बजे के लगभग एक छात्रा की कुआं में कूदने की सूचना पर एनडीआरएफ से राहुल शर्मा, सहदेव पाल, मोहित नायक, जितेंद्र पाटिल, किरण साईंचर, अरविन्द राजपूत, राजेंद्र ठाकुर हटा पुलिस थाना से एएसआई नागेन्द्र सिंह परिहार व तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से छात्रा को निकाला गया। छात्रा को तुरंत अस्पताल के वाहन से पायलट दिलीप पटैरया द्वारा सिविल अस्पताल हटा लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया, हालांकि कुआं में पानी दो से तीन फीट ही था। छात्रा खुदकुशी मामले की गंभीरता को देखते हुए दमोह से काउंसिल टीम भी हटा सिविल अस्पताल पहुंची, जहां छात्रा से बातचीत की गई।

Related Articles

Back to top button