आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, तारादेही में मकान धराशायी, बाल-बाल बचे ग्रामीण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । अचानक तूफान ने मचाई तबाही घरों के छप्पर उड़े, सीमेंट सीटें उड़ी, रविवार की रात्रि 9 बजे अचानक से आए तेज तूफान ने जनपद तेंदूखेड़ा की ग्राम तारादेही में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित कर दिया। तबाही का मंजर तूफान के रूकते ही देखा गया, जहां घर से छत गायब थी, तो घरों के खप्पर छप्पर पत्तों की तरह तूफान में उड़ गए थे। घरों की छतों पर सीमेंट की सीटें तूफान में उड़कर गांव के बाहर पड़ी हुई थीं, तो मकान तूफान में जमींदोज पड़ी हुई थी। बुरी तरह से धरासायी हुए मकान के अंदर सो रहे राकेश योगी के बेटे जोगी बेटी घायल हुई तूफान के तेज बेग में खप्पर खप्पर जमीन पर गिर गए है गनीमत रही कि इस तांडव से कोई जनहानि की खबर नहीं है। लेकिन तारादेही निवासी पवन जोगी राकेश जोगी भूरा जोगी का घर गृहस्थी का सामान मटियामेट हो गया घर में रखी मोटरसाइकिल अन्य सामग्री पर गिरे मकान के मालवा से भारी नुकसान हुआ है जिंदगी भर की जमा पूंजी से गरीब ने बनाया मकान, तूफान में धरासायी हो गया है लेकिन हैरानी की बात तो यह है नुकसान का जायजा लेने अभी तक अधिकारी नहीं पहुंचे।



