राकेश गौर का हुआ माँ तुझे प्रणाम योजना में चयन, उनके परिजनों अभीष्ट मित्रों ने दी बधाई
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के परिपालन मे संचालित माँ तुझे प्रणाम योजना में रायसेन के भारत स्काउट एंव गाइड के स्काउट राकेश गौर का हुआ चयन । राकेश गौर राहुल लोधी को माँ तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत बाघा हुसैनीवाला बॉर्डर, अमृतसर पंजाब के लिए 11 अक्टूबर को भोपाल से रवाना होंगे ।दरअसल विभाग का उद्देश्य युवाओं को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराना है । भारत देश के वीर जवान कैसे अपने घर परिवार को पिछे रख कर देश की सेवा मे अपना तन मन धन समर्पित करते है। देश सेवा सर्वोपरि है । इसी भावना को युवाओ मे संचारित कर सके जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी जिला समन्वयक योगेश कुमार परिवारजनों एवं मित्रो ने राकेश गौर, राहुल लोधी सांचेत के चयन होने पर उनके परिजनों अभिष्ट मित्रों ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।



