देश विदेशमध्य प्रदेशराजनीति

राज्यसभा के पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, 4 सीट बीजेपी, एक कांग्रेस के खाते में

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल। राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के सभी पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। इनमें भाजपा के चार प्रत्याशी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन, उमेशनाथ महाराज, बंसीलाल गुर्जर और माया नारोलिया राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। वहीं कांग्रेस के एक प्रत्याशी अशोक सिंह भी निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं।
राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय तय था। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। जिसके बाद दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया।

Related Articles

Back to top button