खेल

सांसद ट्रॉफी : लोकसभा स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें रोज 5 मैच खेले गए

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सांसद क्रिकेट ट्राफी के खेल स्टेडियम में पांचवें रोज 5 मैच खेले गए। पहला मैच कृष्णा इलेवन और नेवी वॉरियर के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा इलेवन ने 7 ओवर में 51 रन बनाए और नेवी वॉरियर को 52 रनो का लक्ष्य दिया। नेवी वॉरियर ने ये लक्ष्य 3 ओवर की तीन बॉल में 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच का मेन ऑफ द मैच खिलाड़ी शुभम दांगी को चुना गया ।
इसी प्रकार दूसरा मैच कृष्णा ट्रेडर्स और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। जिसमे रॉयल क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 85 रन बनाए और कृष्णा ट्रेडर्स को 86 रनो का लक्ष्य दिया । लेकिन कृष्णा ट्रेडर्स 28 रन बना कर ही ऑल आउट हो गई । इस मैच को रॉयल क्रिकेट क्लब ने 57 रन से जीत लिया । इस मैच के मेन ऑफ द मैच नितिन तिवारी को चुना गया।
इसी तरह तीसरा मैच खेला गया ये मैच शाहगंज इलेवन और विदिशा धमाका के बीच हुआ। जिसको टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विदिशा धमाका ने 8 ओवर में 82 रन बनाए और शाहगंज इलेवन को 83 रन का लक्ष्य दिया पर शाहगंज 11 छह ओवर में 41 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई ।इस मैच का मेन ऑफ द मैच खिलाड़ी ऋषिकेश को चुना गया।
इसी प्रकार चौथा मैच खेला गया। नेवी वॉरियर और यंग बॉयज क्लब रायसेन के बीच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग बॉयज रायसेन ने 8 ओवर में 132 रन बनाए और नेवी वॉरियर को 133 रनो का लक्ष्य दिया। नेवी वॉरियर 8 ओवरों में मात्र 35 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । यह मैच यंग बॉयज क्लब रायसेन ने 97 रन से जीत लिया इस मैच के मेन ऑफ द मैच रामविलास को चुना गया ।
इसी तरह पांचवा मैच खेला गया। यंग बॉयज क्लब रायसेन और एम स्टार तुलसीपार के बीच खेला गया। यंग बॉयज क्लब रायसेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 72 रन बनाए। एम स्टार तुलसीपार को 73 रनों का लक्ष्य दिया । एम स्टार तुलसीपार 8 ओवर में 45 रन ही बना पाई । यह मैच यंग बॉयज क्लब ने 27 रन से जीत लिया। इस मैच के मेन ऑफ द मैच प्रताप कुमार को चुना गया ।खेल स्टेडियम में मौजूद दर्शकों द्वारा चौके छक्कों के लगाए जाने पर खिलाड़ियों ने जमकर तालियां बटोरीं।

Related Articles

Back to top button