मध्य प्रदेश

राशन दुकान में चोरी होने पर सेल्समेंन ने उपभोक्ताओं के राशन में से की 2 किलो की कटौती

दुकानदार को तत्काल हटाने की मांग
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासन द्वारा गरीबों को शासकीय उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से राशन वितरण किया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम गुगवारा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 1009073 हाता में सेल्समेन अनिल जैन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की 1 अगस्त की रात में उनकी गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 37 बोरा खाद्यान्न चुराकर ले गए चोरी की आड़ लेकर सेल्समैन ने उपभोक्ताओं के पेट में लात मारते हुए उनका निवाला छीनना प्रारंभ कर दिया और प्रत्येक उपभोक्ता के राशन में से 2 किलो राशन काटना शुरु कर दिया यह सिलसिला 7 अगस्त 8 अगस्त और 9 अगस्त तक चलता रहा जब पत्रकारों को इसकी सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं से जानकारी लेकर इसका वीडियो तैयार किया जिस पर पाया गया कि सेल्समैन द्वारा जबरन उपभोक्ताओं के राशन में से 2 किलो राशन काट कर दिया जा रहा है सेल्समैन की इस प्रकार की अनियमितताओं भ्रष्टाचार लापरवाही और मनमानी के चलते त्रस्त्र परेशान गरीब उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारी, एसडीओ, तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, कलेक्टर सागर से शिकायत करते हुए शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पदस्थ दुकानदार सेल्समैन को तत्काल हटाने की मांग जनहित में की है जिससे उपभोक्ताओं का शोषण रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button