मध्य प्रदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मोत्सव कांग्रेस पार्टी ने मनाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । उमरियापान कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष मनोज चौरसिया की अगवाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का 155 वां जन्मोत्सव एवं भारतरत्न लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित मौजीलाल पौराणिक विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा अध्यक्ष आनंद मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर तिलक वंदना एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात एक बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित वरिष्ठ जन पंडित मौजीलाल पौराणिक, अटल ब्यौहार, आनंद मिश्रा, शैलेंद्र पौराणिक, सुखदेव चौरसिया, सिद्धार्थ दीक्षित आदि कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश को तरह से स्वतंत्र कराने के विषय पर विस्तार से सभी उपस्थित जनों ने प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित मौजीलाल पौराणिक, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, मंडलम अध्यक्ष मनोज चौरसिया, अटल ब्यौहार, सुखदेव प्रसाद चौरसिया, वंशस्वरूप चौरसिया, शैलेंद्र पौराणिक, सिद्धार्थ दीक्षित, रामकिशोर पांडे, उत्तमसिंह ठाकुर, स्वतंत्र चौरसिया, सत्तू सोनी, आलम भाईजान, बोले चौरसिया, पोटे चौरसिया, किशोरीलाल चौरसिया, दम्मी चौरसिया, बाले चौरसिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रहीं। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त मंडलम अध्यक्ष मनोज चौरसिया ने किया।

Related Articles

Back to top button