मध्य प्रदेश
रिपटा क्षतिग्रस्त होने मुंआर से मढिया देवरी रास्ता हुआ बंद
सिलवानी । सिलवानी तहसील के ग्राम मुंआर से मढिया देवरी मार्ग पर बना रिपटा विगत तीन वर्ष से है क्षतिग्रस्त है। ग्राम पंचायत हर वर्ष मिट्टी मुरम भर कर कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है। जब भी बरसात होती हैं तो मिट्टी मुरम बह जाती हैं और बड़े बड़े गड्ढे हो जाती है। इस सड़क का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माण किया गया था।
इस सड़क मार्ग से तकरीबन 10 से 12 गांवो के लोगो का सिलवानी आना जाना होता हैं।
देवरी, मढिया, वीरपुर, झामर, मगरमोली, बेरखेरी, देवरी, हतनापुर, प्रतापगढ़, परासिया, जबलपुर इत्यादि गांव के लोग यहा से निकलते हैं।



