धार्मिक

लड्डुओं का भोग लगाकर महिलाओं ने मनाया शरद पूर्णिमा पर्व

सिलवानी। नगर में शरद पूर्णिमा पर्व भक्ति भाव से मनाया गया। पर्व के चलते महिलाओं ने व्रत धारण कर शुभ मुर्हुत पर घर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर अपने पति की लम्बी उम्र व संतानों की प्राप्ति के लिए कामना के साथ ही मावे से बने लड्डूओं का भगवान को भोग लगाकर उनका ही आहार किया। व्रत में मान्यता अनुसार महिलाओं ने तीन पाव मावे से लड्डू बनाएं और भगवान सत्यनारायण की पूजा की। पूजन अर्चन के बाद महिलाओं ने मंदिरों में जाकर भगवान को लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। शरद पूर्णिमा पर्व के चलते नगर की सभी मिठाई की दुकानों पर मावा खरीदने के लिए सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। ग्राहक अपनी-अपनी पसंद अनुसार बेहतर गुणवत्ता का मावा खरीदने के लिए मावा की टोकरियों में से अच्छा मावा खोजते रहे। सूत्रों की मानें तो शरद पूर्णिमा पर्व के चलते नगर में शनिवार-रविवार के दरम्यानी दिनों में सैकड़ों किलो मावा नगर के समीपस्थ गांव से मावा की बड़ी खेपें आई और दुकानदारों ने जमकर मुनाफाखोरी करते हुए इसे मनचाहे दामों पर बेचा। दुकानदारों ने इन दो दिनों में मावे की कीमत 2 सौ से 3 सौ रूपए किलो के लगभग रखी।

Related Articles

Back to top button