मध्य प्रदेश

लवकुश जन्मोत्सव कार्यक्रम हेतु समिति गठित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । लव-कुश मांगलिक भवन में कुशवाहा विकास मंच के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन लव कुश जन्मोत्सव मनाने हेतु किया गया। बैठक में सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं लवकुश भगवान की पूजा अर्चना की गई सभापति संरक्षक धन सिंह कुशवाह एवं अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अमर सिंह शाक्य ने की, इसके पश्चात सभी समाज बंधुओं द्वारा भगवान लव-कुश जी के जन्मोत्सव के बारे में अपने अपने विचार रखे। श्री लव-कुश का जन्म उत्सव मनाने के लिए सर्वसम्मति से महेंद्र कुशवाह उमरखोह वालों को अध्यक्ष, वीरेंद्र कुशवाहा को महामंत्री, रोहित कुशवाह को कोषाध्यक्ष, कमल कुशवाहा को उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया सभी ने बधाई दी ।
बैठक में संरक्षक बाबूलाल कुशवाह मकरबा, मुन्नालाल पंडा, बाबूलाल कुशवाहा उमरखोह, उपाध्यक्ष पहलाद सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, परसोत्तम कुशवाहा युवा अध्यक्ष आकाश कुशवाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह, जानकी कुशवाह, सीताराम कुशवाह, खिलान सिंह कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, घनश्याम कुशवाह, खूबसिंह कुशवाहा, मनमोहन कुशवाहा, हरिराम कुशवाहा, मेहताब सिंह कुशवाहा, गजराज सिंह कुशवाह, दीपक कुशवाह, प्रदीप कुशवाह सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन हरिनारायण कुशवाहा ने किया ।

Related Articles

Back to top button