मनबा फाइनेंस ने 3-व्हीलर व्हीकल्स के लिए कस्टमाइज्ड फाइनेंसिंग सॉल्यूशन्स पेश करने के लिए पियाजियो व्हीकल्स के साथ MoU पर साइन किए

मुंबई/अहमदाबाद, 18 नवंबर, 2024: एक लीजिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी, मनबा फाइनेंस लिमिटेड ने पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (PVPL) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये पियाजियो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और भारत में छोटे कॉमर्शियल व्हीकल्स की एक प्रमुख मैन्युफैक्चरर है। इस कोलेबोरेशन का मकसद ग्राहकों को कम डाउन पेमेंट ऑप्शन, प्रतिस्पर्धी ब्याज दर और चार साल तक के लोन टेन्योर के साथ टेलर्ड फाइनेंसिंग सॉल्यूशन्स देना है।
MoU को पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी डिएगो ग्राफी और मनबा फाइनेंस लिमिटेड के सीबीओ और डायरेक्टर मोनिल शाह ने औपचारिक रूप दिया। सेल्स और रिटेल फाइनेंस के ईवीपी अमित सागर, रिटेल फाइनेंस के प्रमुख नीलेश आर्य भी इस दौरान मौजूद थे।
इस एग्रीमेंट के तहत, मनबा फाइनेंस और पियाजियो व्हीकल्स पार्टनरशिप के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेशन टीम बनाएंगे। टाई-अप के एफिशिएंट एग्जिक्यूशन और मॉनिटरिंग को सुनिश्चित करने के लिए टीम प्रोडक्ट स्ट्रक्चरिंग, इंटरेस्ट रेट ऑप्टिमाइजेशन, रेस्क्यू अलोकेशन, सेंट्रलाइज्ड कम्युनिकेशन और ट्रेनिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी।
यह कोलेबोरेशन तब आया है जब इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (3W) की बिक्री अक्टूबर में 65,700 यूनिट्स की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई, जो फेस्टिव डिमांड और सस्टेनेबल मोबिलिटी ऑप्शन्स को अपनाने के कारण पीक पर है। इलेक्ट्रिक 3W कैलेंडर वर्ष 2023 की कुल 583,597 यूनिट्स को पार करने से केवल 16,856 यूनिट्स दूर हैं।
इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) दोनों वेरिएंट को कवर करते हुए, यह पार्टनरशिप 3W सेगमेंट में एंटरप्रेन्योरशिप को प्रोत्साहित करते हुए भारत के EV ट्रांजीशन को सपोर्ट करती है। वूमन एंटरप्रेन्योर्स के लिए स्पेशल फाइनेंसिंग भी उपलब्ध हैं।
एक सीमलेस डिजिटल ऑनबोर्डिंग प्रोसेस के माध्यम से, ग्राहक एक स्ट्रीमलाइन्ड और एफिशिएंट फाइनेंसिंग जर्नी को एक्सपीरियंस कर सकते हैं। ये ग्राहक सुविधा और पहुंच के प्रति मनबा फाइनेंस के कमिटमेंट को रेखांकित करता है।
इस अवसर पर बोलते हुए, सीबीओ और डायरेक्टर, मोनिल शाह ने कहा, “हमें भारत के लीडिंग 3-व्हीलर मैन्युफैक्चरर्स में से एक के साथ कोलैबोरेट करने पर गर्व है, जो देश भर में एस्पायरिंग एंटरप्रेन्योर्स के बीच एक ट्रस्टेड ब्रांड है। यह पार्टनरशिप 3-व्हीलर सेगमेंट में हमारे फुटप्रिंट को मजबूत करती है और साथ ही हमें अपने ग्राहकों को सीमलेस डिजिटल लेंडिंग सॉल्यूशन प्रदान करने में सक्षम बनाती है।
यह इनिशिएटिव सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में भारत के शिफ्ट को सपोर्ट करने और देश भर में छोटे और बड़े उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए मनबा फाइनेंस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मनबा फाइनेंस के बारे में
मनबा फाइनेंस लिमिटेड एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है – बेस लेयर (NBFC-BL) जो नए टू-व्हीलर (2Ws), थ्री-व्हीलर (3Ws), इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (EV2Ws), इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (EV3Ws), यूज्ड कार्स के लिए फाइनेंशियल सॉल्यूशंस प्रोवाइड करती है। ये स्मॉल बिजनेस लोन्स और पर्सनल लोन्स भी देती है। 30 सितंबर 2024 को इसका AUM साइज 1106 करोड़ रुपए था। यह अपने टारगेट कस्टमर्स को लोन सैंक्शन और डिसबर्समेंट के लिए क्विक टर्नअराउंड टाइम (टीएटी) के साथ फाइनेंशियल सॉल्यूशंस प्रोवाइड करती है। यह महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है और पश्चिमी, मध्य और उत्तर भारत के छह (6) राज्यों में 29 ब्रांच से कनेक्टेड 71 लोकेशन्स से ऑपरेट होती है। इसकी महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 190 से अधिक ईवी डीलरों सहित 1,100 से अधिक डीलरों के साथ रिलेशनशिप हैं।
पियाजियो व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड के बारे में
पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लिमिटेड पियाजियो ग्रुप की 100% स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी ने 1999 में थ्री-व्हीलर ब्रांड आपे के लॉन्च के साथ भारत में ऑपरेशन्स शुरू किए थे। PVPL ने मार्केट क्रिएट किया, इसे बढ़ाया और डीजल और अल्टरनेट फ्यूल 3-व्हीलर सेगमेंट में एक डॉमिनेंट पोजीशन बनाए रखी है। पियाजियो लाइट ट्रांसपोर्टेशन इंडस्ट्री में डीजल, पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी फ्यूल वेरिएंट में थ्री-व्हीलर की पूरी रेंज के साथ एक लीडिंग प्लेयर है और इसने इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में भी एंटर किया है। कंपनी के भारत में 3.0 मिलियन से अधिक संतुष्ट ग्राहक है। दुनिया भर के 50 से अधिक देशों में कंपनी के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट भी किए जाते हैं।
For more information, please contact
Priyal Shah, Manba Finance – [email protected]
Ameya Gore, Concept PR – [email protected]



