मध्य प्रदेश

पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने हटवाया कब्जा : श्रीराधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर किया गया था अतिक्रमण

डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिमरिया का मामला
रिपोर्टर : कंचन साहू

डिंडौरी । विकासखंड डिंडौरी अंतर्गत ग्राम सिमरिया में श्रीराधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर ग्राम के ही कुछ लोगों के द्वारा कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिस पर श्रीराधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा ट्रस्ट की जमीन से अतिक्रमण हटाए जाने आवेदन किया था जिस पर संज्ञान लेते हुए तहसील न्यायालय द्वारा आदेश जारी किया गया है।
तहसील न्यायालय द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि श्रीराधाकृष्ण मंदिर प्रबंधक कलेक्टर देव स्थान सिमरिया एवं अन्य 9 ट्रस्टीगण की भूमि खसरा नंबर 40 रकवा 0.430 हे.के सम्पूर्ण रकवें में संतोष पिता रतनू, राजकुमारी पति संतोष बेबा बाई, गुड्डी बाई का अवैध कब्जा पाए जाने तथा खसरा नंबर 211 रकवा 0.200 हे. में भद्दू पिता रामभरोस का अवैध कब्जा तथा खसरा नंबर 210,212 रकवा 0.420,0.200 हे. के सम्पूर्ण जमीन पर कमल पिता रामा, अर्जुन पिता गुलाब के द्वारा जुताई कर अवैध कब्जा किया गया है जिस पर तहसील न्यायालय के द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 0048/अ-70/2024-25 के तहत अतिक्रमण हटाए जाने का आदेश पारित किया गया था जिसका पालन 8 अगस्त 2024 गुरुवार को राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी में किया गया।
वहीं श्रीराधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष नूतन सिंह राठौर के द्वारा जानकारी में बताया गया है कि उक्त भूमि श्रीराधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की है, जिसके देख रेख की जिम्मेदारी श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक कलेक्टर देव स्थान सिमरिया एवं अन्य 09 ट्रस्टीगणों का है कुछ वर्ष पूर्व भी उक्त ग्रामीणों के द्वारा ट्रस्ट समिति की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था जिसे तहसील न्यायालय के द्वारा हटवाया गया था और पुनः फिर से उन्हीं ग्रामीणों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था जिसे भी श्रीराधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट समिति के निवेदन पर हटवाया गया और अब दोबारा ऐसा ना हो इसलिए समिति के द्वारा पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button