पर्यावरण

लू से बचें और गर्मियों में बाहर घूमने जाएं तो रखें ध्यान

ताकि बीमारियां न करें परेशान, ताजा और हल्का भोजन ही लें.
रायसेन । तेज गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए लोगों से जतन करना चाहिए।
डिहाइड्रेशन के लक्षण…… .
सांस लेने में तकलीफ, होंठ सूखना या खून आना, स्किन ड्राई होना, सिर दर्द, सुस्ती और थकान, एकाग्रता में कमी, कब्ज, सांस में बदबू आना, मांसपेशियों में दर्द, पेशाब कम होना या उसका रंग बदलना, शरीर में पानी की कमी होने पर होती है।
लू लगने के संकेत …..
चक्कर आना, जी मिचलाना, अत्यधिक प्यास लगना, पेशाब कम होना, सिरदर्द, हॉफना और दिल की धडकऩ तेज होना आदि।
डिहाइड्रेशन से ऐसे करें बचाव…..
तरबूज, खरबूज, संतरा जैसे रसदार फल अधिक मात्रा में खाएं, ओरआरएस का घोल पिएं, नींबू पानी, छाछ, आम पना, नारियल पानी या ताजा जूस पिएं, चाय-कॉफी गर्म पेय का सेवन करने से बचें।
गर्मी के बढ़ते तापमान और तीखी धूप को देखते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे विशेष ध्यान रखें।
ताजा और हल्का भोजन ही खाएं, जंक फूड खाने से बचें, पानी अधिक मात्रा में पिएं, फलों का सेवन करें, चाय, कॉफी, गैस वाले पेय पदार्थों का सेवन नहीं करें। सीएमचओ रायसेन डॉ दिनेश खत्री,जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ़ सहित चिकित्सकों की माने तो बढ़ते तापमान की वजह से गर्म लाल त्वचा में सूखापन आ जाता है।मतली या उल्टी, तेज सिर दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी या ऐठन, सांस फूलना, धडकऩ तेज होना, घबराहट होने लगती है। लू से बचने के लिए गर्मियों में बाहर घूमने जाएं तो अपना विशेष ध्यान रखें, पीने का पानी, जूस साथ रखें और हाइड्रेटेड रहें, पतले, ढीले सूती वस्त्र पहनें, अपने सिर को छाते, टोपी, तौलिया आदि से ढक लें, ताकि धूप के सीधे संपर्क में आने से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button