लोकसभा चुनाव प्रशिक्षण मे पहुँचे 1500 सौ से अधिक अतिथि शिक्षिको ने व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी

पानी, बैठक व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पर लगाया प्रश्न चिन्ह
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले मे 8 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रतीक्षण हेतु 1500 सौ से अधिक अतिथि शिक्षको के प्रशिक्षण के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये शिक्षको ने छोटे से हाल मे इतनी अधिक संख्या में उपस्थिति अतिथि शिक्षको के बैठने से लेकर पीने के पानी तक उचित व्यवस्था न होने को लेकर काफ़ी नाराजगीं जताते हुये जिला प्रशासन को ऊपर आरोप लगया कि जब उचित व्यवस्था नहीं रखी तो प्रशिक्षण के लिये इतनी अधिक संख्या में अतिथि शिक्षको को बुलाया ही क्यों और उचित इंजाम भी नहीं है! इस छोटे से हाल में इतनी अधिक भीड़ होने के कारण हम सभी यहाँ वहाँ परेशान हो रहें है! क्या इस प्रकार से प्रशिक्षण दिया जायेगा? या एक कागज में लिख कर भेज दिया जायेगा बड़ा ही चिंतन वाला विषय है?
जबलपुर जिले के संसदीय क्षेत्र में आठो विधानसभा के अतिथि शिक्षको के प्रशिक्षण हेतु उपस्थित हुये शिक्षक अधिक परेशान होते नजर आये! मीडिया को बताई विभिन्न समस्याओं से जुड़ी परेशानियां ।



