विकसित भारत संकल्प यात्रा नोहटा में राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह हुए सम्मिलित

मैं क्षेत्रवासियों का सेवक हूं- मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले की विधान सभा जबेरा के विधायक से संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने धर्मेन्द्र सिंह लोधी भोपाल से अपने क्षेत्र जबेरा विधानसभा पहुंचे। जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम घांघरी एवं नोहटा में सम्मिलित हुए। जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजना की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, मुफ्त राशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी क्षेत्र वासियों के समक्ष रखी इस दौरान राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नोहटा में आयोजित संकल्प यात्रा में कहा कि मैं क्षेत्र का मंत्री नहीं अपितु आप सभी का सेवक हूं, निरंतर आप सभी की सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। इस दौरान समस्त विभागों के अधिकारियों ने बारी-बारी से योजनाओं से संबंधित जानकारी जनता के समक्ष रखी। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि समस्याओं के निराकरण का जवाब अधिकारियों को तय समय सीमा देना होगा एवं पात्र हितग्रहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके इस प्रकार कार्य करना होगा।



