विकसित भारत संकल्प यात्रा उमरियापान पंचायत पहुंची

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । केन्द्र सरकार व मध्य प्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने और योजनाओं से हुए विकास कार्यों से आमजन को परिचित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश से विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कि जा रहीं हैं। केन्द्र सरकार व मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुचाने के लिए चलाई जा रहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत उमरियापान पहुंची । संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपास्थिति रहीं। अधिकारियों द्वारा केन्द्र सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाईं जा रहीं प्रत्येक योजनाओं की हितग्राहियों को जानकारी दी । इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, कालू राम चौरसिया, राजा चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, संतोष दुबे, सी एल शुक्ला, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, पारस पटेल, मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया, उप सरपंच जागेश्वर सोनी, जगन्नाथ माझी, संतोष सोनी, बड्डा गुप्ता, सिल्लू बर्मन, संतोष पौराणिक, उपयंत्री मनीष हल्दकार, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त दिलीप बाजपेयी ने किया।



